तेज रफ्तार आर्टिगा रेलवे फाटक से टकराकर गड्ढे में गिरी, चालक बाल-बाल बचा
(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के झारोखुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार की रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक के स्लाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार चालक बालकेश (38) पुत्र स्व. अमरनाथ, निवासी कुंडाडीह, थाना म्योरपुर, बाल-बाल बच गए।
5:57 AM, Aug 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के झारोखुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार की रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक के स्लाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार चालक बालकेश (38) पुत्र स्व. अमरनाथ, निवासी कुंडाडीह, थाना म्योरपुर, बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।जानकारी के अनुसार बालकेश आर्टिगा कार संख्या यूपी64 एजेड़ 8808 से विंढमगंज से अपने घर कुंडाडीह जा रहे थे। झारोखुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन पार करते समय तेज रफ्तार के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। कार रेलवे फाटक के स्लाइडर को तोड़ते हुए सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरी।हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को गड्ढे से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कराई।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में चालक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे अपने साथ घर ले गए। पुलिस की मौजूदगी में मौके पर यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






