तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, चालक वाहन समेत फरार घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
तेज
4:16 PM, Aug 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

, दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय थाना क्षेत्र के जाबर शाहपुर एन एच -39 पर कनहर मंदिर से पहले मोड़ के पास शनिवार की रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों बाइक सवार दुद्धी की तरफ से धोरपा अपने गांव जा रहे थे, तभी कनहर मंदिर से पहले मोड़ पर सामने से दुद्धी की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मोड़ पर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. विनोद सिंह ने घायलों की प्राथमिक जांच के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में तीनों घायल उदय कुमार 55 पुत्र ज्वाला प्रसाद ,राज कुमार 60पुत्र नाजाधर यादव दोनों निवासी धोरपा बताएं गए जबकि रिश्तेदाररामसागर 55 सुरेश निवासी झारो बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार बोलेरो चालक व वाहन की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें






