होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तेज रफ्तार अर्टिगा खड़े ट्रेलर में घुसी, छह घायल; तीन की हालत गंभीर

तेज रफ्तार अर्टिगा खड़े ट्रेलर में घुसी, छह घायल; तीन की हालत गंभीर

9:18 AM, Jun 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

तेज रफ्तार अर्टिगा खड़े ट्रेलर में घुसी, छह घायल; तीन की हालत गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। रॉबर्ट्सगंज से हाथीनाला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया। दुर्घटना में कार सवार छह लोग घायल हुए हैं।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की असावधानी हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions