होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम, हर विकासखंड में बनेगा मिनी स्टेडियम

सोनभद्र में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम, हर विकासखंड में बनेगा मिनी स्टेडियम

4:44 PM, Jun 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम, हर विकासखंड में बनेगा मिनी स्टेडियम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डीएम चर्चित गौड़ ने खेल अवसंरचना विकास की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशसोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सोमवार देर रात्रि कैंप कार्यालय में जनपद की खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं स्पोर्ट्स स्टेडियमों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में रॉबर्ट्सगंज स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित जिले के विभिन्न खेल परिसरों में उपलब्ध सुविधाओं, खिलाड़ियों के आवास, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं तथा खेल अवसंरचना के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई।समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बैडमिंटन हॉल, छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण तथा खेल मैदानों के बेहतर रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।जिलाधिकारी ने बैडमिंटन कोर्ट, टेनिस कोर्ट एवं अन्य खेल गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खेल परिसरों में स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।बैठक में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनपद के प्रत्येक विकासखंड में मिनी स्टेडियम की स्थापना के लिए भूमि चिन्हांकन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कराई जाए तथा जिन स्थानों पर भूमि उपलब्ध हो चुकी है, वहां निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। मिनी स्टेडियमों के निर्माण से ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।बैठक में क्रीड़ा अधिकारी शमी मेहनत, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बगीश कुमार शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions