स्टेट हाईवे की खुली पोल: बाड़ी खन्ना कैंप के सामने दो फीट गहरा गड्ढा में तब्दील, बढ़ा खतरा
स्टेट हाईवे की खुली पोल: बाड़ी खन्ना कैंप के सामने दो फीट गहरा गड्ढा में तब्दील, बढ़ा खतरा
8:53 AM, Jul 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर स्थित डाला बाड़ी खन्ना कैंप के सामने स्टेट हाईवे सड़क में पहली ही बारिश में ही बड़े बड़े लगभग दो फीट गहरा गड्ढा हो गया है इस गड्ढे के कारण आए दिन बाइक सवार गड्ढों में गिर घायल हो जातें और कार सवार भी सड़क दुर्घटना का शिकार होते हैं जिससे राहगीरों में दहशत का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति व दोनो पटरियों पर मलवा जमा होने से काफी दुर्घटना होने का संभावना बना रहता है। जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों और एसीपी टोल प्रबंधन को दी गई, लेकिन अब तक गड्ढे की मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं की जा रही हैं, जबकि हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें






