राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जिला कारागार और बाल गृह बालिका का किया निरीक्षण
कारागार और बाल गृह बालिका का किया निरीक्षण सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जनपद में जिला कारागार और बाल गृह बालिका का निरीक्षण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए
7:31 PM, Aug 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जिला कारागार और बाल गृह बालिका का किया निरीक्षणसोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जनपद में जिला कारागार और बाल गृह बालिका का निरीक्षण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान आयोग की सदस्य ने महिला बंदियों को मिल रही सुविधाओं, खान-पान, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में पूछा तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।इसके बाद गीता विश्वकर्मा ने बाल गृह बालिका का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रही बालिकाओं को उपलब्ध सुविधाओं के साथ भोजन, रहन-सहन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की भी जानकारी प्राप्त की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला बंदियों और बाल गृह में निवासरत बालिकाओं को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा।
यह भी पढ़ें






