होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नगर में आवारा कुत्ते ने मचाया आतंक, 11 बच्चे समेत 15 लोग घायल

रांदेरगंज में आवारा कुत्ते ने मचाया आतंक, 11 बच्चे समेत 15 से 20 लोग घायल

8:23 PM, Aug 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नगर में आवारा कुत्ते ने मचाया आतंक, 11 बच्चे समेत 15 लोग घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


राबर्ट्सगंज :नगर में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर लोगों को घायल कर दिया। कुत्ते के हमले में करीब 11 बच्चे सहित 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घायल होने वालों में न्यू कॉलोनी निवासी राजू सोनी (49), दरोगा जी की गली निवासी अक्षय सिद्धिकी (25), आरिफ अली (26), अली हमजा (17), पुरब मोहल्ला निवासी गोलू (24), कैथी निवासी बाल गोविंद यादव (75), राजकुमार (52) और राजेंद्र शर्मा (55) सहित अन्य लोग शामिल हैं।

घायलों में दो बुजुर्ग भी बताए जा रहे हैं।घटना के बाद राजू सोनी और बाल गोविंद यादव सहित करीब 10 घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबर्ट्सगंज पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया।

घायलों ने बताया कि राहत की बात यह रही कि कुत्ते ने किसी बच्चे को अपना शिकार नहीं बनाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता करीब डेढ़ घंटे तक इलाके में इधर-उधर दौड़ता रहा और सामने आने वाले लोगों पर हमला करता रहा। इससे पूरे क्षेत्र में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने आसपास के निवासियों को सतर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ता लगातार हमला करता रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते को वहां से भगा दिया।

विज्ञापन

इस घटना के बाद नगरवासियों ने चिंता जताई है कि रांदेरगंज में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रभावी और स्थायी अभियान चलाने की मांग की है

मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राचार्य डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद घाव को तुरंत कम से कम 15 मिनट तक साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions