मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज गुरुवार, को सोनभद्र में इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
9:03 PM, Oct 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज गुरुवार, को सोनभद्र में इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण तथा चुनाव प्रक्रिया में कथित धांधली के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर आयोजित प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता कचहरी परिसर पहुंचे, जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कचहरी तिराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के सवाल पर मजबूती से अपनी आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए संघर्ष कर रही है।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि विपक्ष की मांग स्पष्ट है कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से हटाए बिना देश में वास्तविक विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा संभव नहीं है।कांग्रेस नेता राघवेंद्र तिवारी एवं जिला अध्यक्ष रामराज गौड़ ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए गठबंधन लगातार अपनी आवाज उठाता रहेगा।कम्युनिस्ट नेता नंदलाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के लोगों से घबरा रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के दल एकजुट होकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेशचंद्र दुबे एवं परमेश्वर दयाल ने कहा कि यदि विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है तो भाजपा को इसका विरोध करने के बजाय सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष की आशंकाएं गंभीर हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।कार्यक्रम में चौधरी यशवंत सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, आशुतोष दुबे, जय प्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, अनिल प्रधान, राम प्यारे सिंह पटेल, वेदमणि शुक्ला, गीता गौर, मन्नू पांडे, विजय शंकर जायसवाल, विजय यादव, सुनील गौड़, श्याम बिहारी यादव, डॉ. रवि गौड़, लोकपति सिंह पटेल, संतोष पासवान, डॉ. केडी सिंह पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, हिदायत उल्ला खान, बबलू धागर, ज्युतेष गौतम, पवन पटेल, लालू भारती, प्रशांत सिंह, प्रदीप कनौजिया, कृपा शंकर चौहान, दीपक केसरी, विमलेश, कामरान खान, सत्यम पांडे, भोलानाथ निषाद, बुद्धि नारायण, अभय सहित इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






