राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया ओबरा तापीय परियोजना का औद्योगिक भ्रमण
सोनभद्र: इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र के खनन अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए उ.प्र. राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओबरा तापीय विद्युत परियोजना का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह भ्रमण प्रातः 9:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें छात्रों ने विद्युत उत्पादन की आधुनिक तकनीकों एवं संयंत्र की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अध्ययन किया
7:02 PM, Oct 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र, 7 अक्टूबर 2026। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र के खनन अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए उ.प्र. राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओबरा तापीय विद्युत परियोजना का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह भ्रमण प्रातः 9:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें छात्रों ने विद्युत उत्पादन की आधुनिक तकनीकों एवं संयंत्र की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अध्ययन किया।भ्रमण का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार तिवारी ने किया, जबकि समन्वयक की भूमिका श्री अनूप सिंह ने निभाई। इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य श्री सतीश कुमार एवं श्री अमित कुमार भी उपस्थित रहे। भ्रमण में अभिष्ट पांडेय, पंकज सैनी, शशांक शर्मा, शिवम सैनी, शुभम कुमार यादव तथा रविकांत शास्त्री सहित अंतिम वर्ष के छात्र शामिल हुए।ओबरा तापीय परियोजना में विद्यार्थियों ने टरबाइन हॉल, बॉयलर, पाइपिंग सेक्शन तथा संयंत्र के विभिन्न तकनीकी अनुभागों का अवलोकन किया। छात्रों ने कोयले से विद्युत उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया, संयंत्र संचालन प्रणाली एवं सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। परियोजना के अभियंताओं ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया।भ्रमण के दौरान राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) इं. दूधनाथ को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण छात्रों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनके तकनीकी कौशल और करियर विकास में सहायता मिलती है। उन्होंने इस सफल आयोजन हेतु सीजीएम इं. दूधनाथ एवं ओबरा तापीय परियोजना प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें






