होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र मेडिकल कॉलेज की दुर्व्यवस्थाओं और नियमों को लेकर धरने पर बैठे छात्र, प्रशासन ने की समझाने की कोशिश.

चुर्क मेडिकल कॉलेज में व्याप्त कथित अव्यवस्थाओं और कॉलेज के नियम-कायदों को लेकर शुक्रवार को छात्र धरने पर बैठ गए।

sonebhadra

3:45 PM, Oct 24, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: Sanjay Singh

सोनभद्र मेडिकल कॉलेज की दुर्व्यवस्थाओं और नियमों को लेकर धरने पर बैठे छात्र, प्रशासन ने की समझाने की कोशिश.

चुर्क मेडिकल कॉलेज में व्याप्त कथित अव्यवस्थाओं और कॉलेज के नियम-कायदों को लेकर शुक्रवार को छात्र धरने पर बैठ गए।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

 सोनभद्र, चुर्क मेडिकल कॉलेज में व्याप्त कथित अव्यवस्थाओं और कॉलेज के नियम-कायदों को लेकर शुक्रवार को छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। वहीं, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि संस्थान में निर्धारित नियमों का पालन करना छात्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।छात्रों को समझाने और मामले को शांत कराने के लिए चुर्क चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव तथा राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आई. जेन भट्टाचार्य ने कहा कि मेडिकल कॉलेज एक शैक्षणिक परिसर है, जहां विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों और अनुशासन का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है और इसी को ध्यान में रखते हुए नियम बनाए गए हैं।

Image

प्राचार्य के अनुसार, विद्यार्थियों को बाहर जाने के लिए बस की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने निजी बाइक के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध होने की बात कही। उनका कहना है कि यदि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी है, तो वे अपनी शिकायत लिखित रूप में कॉलेज प्रशासन को दे सकते हैं, ताकि उस पर विचार किया जा सके। दूसरी ओर, धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि उन्हें कॉलेज परिसर में अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। छात्रों ने कॉलेज की व्यवस्थाओं और नियमों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। फिलहाल, छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा कि छात्रों की मांगों और कॉलेज प्रशासन के पक्ष के बीच सहमति बन पाती है या नहीं।

विज्ञापन


Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions