होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

म्योरपुर के नए खण्ड शिक्षा अधिकारी बने सुरेंद्र प्रताप सहाय, बीआरसी पहुंचकर संभाला कार्यभार.

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री सर्वेश कुमार गुप्ता जी ने म्योरपुर के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र प्रताप सहाय जी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं

sonebhadra

7:09 PM, Nov 19, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: यू .गुप्ता

म्योरपुर के नए खण्ड शिक्षा अधिकारी बने सुरेंद्र प्रताप सहाय, बीआरसी पहुंचकर संभाला कार्यभार.

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री सर्वेश कुमार गुप्ता जी ने म्योरपुर के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र प्रताप सहाय जी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र, म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र को एक नये खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र प्रताप सहाय ने बुधवार को देवरी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालने के बाद क्षेत्र के शिक्षकों में उनसे मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र प्रताप सहाय इससे पूर्व चंदौली जनपद में खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हुए स्थानांतरण के क्रम में उन्हें सोनभद्र जनपद में नई तैनाती मिली है। इसके तहत उन्हें म्योरपुर विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री सर्वेश कुमार गुप्ता जी ने म्योरपुर के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र प्रताप सहाय जी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि "हमें उम्मीद है कि नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में विकासखण्ड की शैक्षिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल होगी। शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण, आपसी समन्वय और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में उनका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षक संगठन और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर तालमेल से म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र नई उपलब्धियां हासिल करेगा।"

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यों और शैक्षिक व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों को संभाला। शिक्षकों ने उनसे मुलाकात कर स्वागत किया। उनके म्योरपुर में कार्यभार संभालने से क्षेत्र की शैक्षिक गतिविधियों, विद्यालयों के संचालन और शिक्षा व्यवस्था में और बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions