मारपीट के आरोप के बीच अधेड़ की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कई लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
मारपीट के आरोप के बीच अधेड़ की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कई लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
4:52 PM, Jun 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कोन (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरखाड़ ग्राम पंचायत के सिद्धवादामर टोला में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।मृतक की पहचान श्याम बिहारी उरांव के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि श्याम बिहारी उरांव के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि यह सामान्य मृत्यु नहीं, बल्कि एक गंभीर आपराधिक घटना है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।मृतक के भाई प्रमोद कुमार उरांव ने कोन थाना में लिखित तहरीर देकर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।परिजनों का दावा है कि घटना से संबंधित कुछ वीडियो फुटेज भी उनके पास मौजूद हैं, जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकते हैं। उन्होंने पुलिस से वीडियो की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें






