मारकुंडी घाटी में डीजल लदा टैंकर पलटा, सड़क पर फैला डीजल
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में गुरुवार सुबह करीब सात बजे डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया। डीजल बहता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई
9:48 AM, Oct 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डीजल भरने के लिए मची अफरा-तफरी, चालक मामूली घायल; आधे घंटे तक बाधित रहा यातायातसलखन। चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में गुरुवार सुबह करीब सात बजे डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया। डीजल बहता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों के साथ कई छोटे-बड़े वाहनों के चालक भी मौके पर पहुंच गए और बाल्टी व डिब्बों में डीजल भरते नजर आए।बताया गया कि टैंकर में करीब 14 हजार लीटर डीजल लदा था। हादसे के बाद सड़क पर डीजल फैल जाने से आग लगने का खतरा बढ़ गया। वहीं, वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से मारकुंडी घाटी में करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।टैंकर चालक पवन कुमार पुत्र संजय यादव, निवासी यमुनानगर, थाना नजीरगंज, जनपद गया (बिहार) ने बताया कि वह मुगलसराय से डीजल लोड कर ओडिशा जा रहा था। मारकुंडी घाटी में अचानक ब्रेक फेल होने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही सड़क पर फैला डीजल भर रहे लोग मौके से भाग गए। दुर्घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया।पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके की स्थिति को नियंत्रित किया और आग लगने की आशंका को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए। इसके बाद यातायात को सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें






