होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सबमर्सिबल चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

सबमर्सिबल चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

5:49 AM, Aug 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सबमर्सिबल चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल :कड़िया गांव में रविवार सुबह सबमर्सिबल चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय अक्षय उर्फ गोलू मौर्य की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार अक्षय रविवार सुबह पानी भरने के लिए सबमर्सिबल चला रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तत्काल उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना के बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। घटना की जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह कड़िया गांव पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कड़िया गांव में करंट की चपेट में आने से अक्षय उर्फ गोलू की मौत हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions