एक भारत श्रेष्ठ भारत द्वारा विकसित भारत के संकल्प को विश्व गुरु के रूप में स्थापित कर रहीं सरकार - हंसराज विश्वकर्मा
एक भारत श्रेष्ठ भारत द्वारा विकसित भारत के संकल्प को विश्व गुरु के रूप में स्थापित कर रहीं सरकार - हंसराज विश्वकर्मा
8:25 PM, Jul 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

कृषि मंडी दुद्धी में विधानसभा बूथ अध्यक्षों को संबोधन उपरान्त हरिशंकरी का वृक्षारोपण किया
दुद्धी सोनभद्र कृषि मंडी में बुधवार को झमाझम बारिश के बीच भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सोनभद्र जिला प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का दुद्धी प्रथम आगमन में गाजे बाजे के साथ जोरदार अभिनंदन एवं भव्य स्वागत उपरांत महिला मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर किया गया। तत्पश्चात आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा , जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता द्वारा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं मां भारती के प्रतिमा पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्वलन व वन्देमातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि ने बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ आदि सरकारों द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत द्वारा विकसित भारत के संकल्प को साकार कर अतित का गौरव विश्व गुरु के रूप में भारत को स्थापित सरकार कर रही है। आज भारत विश्व में पहला सर्वाधिक डिजिटल प्लेटफॉर्म , भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी , ऑक्सीजन के उत्पादन में भारत नंबर वन बनकर उभरा है। विश्व के पटल पर भारत का मान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ाया है। बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं का आह्वाहन आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने के लिए मंगलवार को आगामी 2027 के राजनीतिक युद्ध में भारत के संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने के संकल्पों के बीच भाजपा संगठन द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म शत प्रतिशत पूर्ण करने , आगामी 26 जुलाई को शत प्रतिशत प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने , बूथ स्तर पर समितियों का गठन पर चर्चा , पन्ना प्रमुख की महत्वपूर्ण दायित्वों की प्रासंगिकता की बारीकियां बताते हुए उत्तर प्रदेश में 6 प्रकार के विभिन्न अध्यक्ष की जानकारी दी।
विज्ञापन
बूथ समितियां बूथ अध्यक्ष मिलकर 2014, 2017 , 2019 , 2024 आदि में केन्द्र व प्रदेश की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर स्वास्थ्य , शिक्षा, सुरक्षा , कृषि ,व्यापार, रोजगार , हर घर पक्का मकान ,शौचालय ,प्रधानमंत्री मुफ़्त अन्न योजना द्वारा 80 करोड़ देशवासियों को अनाज प्रदान करने आदि के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बताने का सुझाव दिया। 2027 में पुनः भाजपा की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है का कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया । दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार ने भाजपा सरकार के केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला एवं बूथ अध्यक्ष को संगठन की रीढ़ बताया।
यह भी पढ़ें
भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने मंडलवार वृत्त लिया और संगठन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया । निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गौड़ ने कहा बूथ अध्यक्ष एवं समितियों के बलबूते ही सरकार बनती है चुनाव में कार्यकर्ताओ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम से पूर्व सर्वप्रथम मंडल अध्यक्षों द्वारा भव्य माला पहनाकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद ,वंदे मातरम, भारत माता की जय घोष किया गया। सभी मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण अंगवस्त्रम व मोमेंटो, गुलजस्ता भेंटकर स्वागत किया गया ।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संरक्षण भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह बबलू द्वारा किया गया । तत्पश्चात विभिन्न रंगों के रेंज अधिकारियों की उपस्थिति में परिसर में देव वृक्ष हरिशंकरी ( पाकड़ ,बरगद , पीपल ) आदि का संयुक्त वृक्षारोपण किया गया । दर्जा प्राप्त मंत्री ने भी कार्यकर्ताओं संग पौध रोपड़ किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी रवि पासवान, रेंजर सरिता गौतम, गर्जन राम , भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, मनोज मिश्रा , जिला मंत्री सुषमा सिंह गौड़, क्षेत्रीय मंत्री बी एन गुप्ता , नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह , वीरेन्द्र चौधरी, रामेश्वर राय, मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह , अंशुमान राय , प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, राफे खा,युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी , पीयूष कसेरा , आयुष कुमार, मीरा सिंह गौड़ , पूजा चंद्रवंशी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी विधानसभा दुद्धी के पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।






