होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाजपा उत्तर प्रदेश की नई टीम का पत्र सुर्खियों में , पत्र में लिखा भारतीय जानता पार्टी पढ़े पूरी खबर

भाजपा उत्तर प्रदेश की नई टीम को लेकर सोशल मीडिया पर पत्र वायरल, संगठन में चर्चाओं का दौर

9:54 PM, Jun 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाजपा  उत्तर प्रदेश की नई टीम का पत्र सुर्खियों में , पत्र में लिखा भारतीय जानता पार्टी पढ़े पूरी खबर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

भाजपा उत्तर प्रदेश की नई टीम को लेकर सोशल मीडिया पर पत्र वायरल, संगठन में चर्चाओं का दौर
लखनऊ/सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पत्र में प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष और महामंत्री पदों पर कई नेताओं के नाम घोषित किए जाने का दावा किया गया है।वायरल दस्तावेज़ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ का उल्लेख करते हुए लिखा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचार-विमर्श उपरांत उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। सूची में कई नेताओं को उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पद की जिम्मेदारी दिए जाने का उल्लेख है।पत्र वायरल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक भाजपा की ओर से इस वायरल पत्र की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में पत्र की प्रामाणिकता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों और व्हाट्सएप समूहों में यह सूची व्यापक रूप से साझा की जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही पदाधिकारियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल भाजपा के किसी अधिकृत पदाधिकारी की ओर से वायरल पत्र पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में राजनीतिक पर्यवेक्षक भी आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।इंसेट :व्हाट्सएप स्टेटस और सोशल मीडिया पर छाया वायरल पत्रभाजपा की कथित नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची गुरुवार को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप स्टेटस पर खूब साझा की गई। सूची में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल होने से कार्यकर्ताओं के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि पार्टी की आधिकारिक पुष्टि के अभाव में इसे फिलहाल वायरल दस्तावेज़ के रूप में ही देखा जा रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions