धान की रोपाई करने मां के साथ गई पांच वर्षीय बच्ची का बंधी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
धान की रोपाई करने मां के साथ गई पांच वर्षीय बच्ची का बंधी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
5:55 PM, Aug 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार सुबह एक पांच वर्षीय बच्ची का शव पास स्थित बंधी में उतराता मिला। बच्ची मंगलवार को अपनी मां के साथ धान की रोपाई करने खेत गई थी। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।नौडीहा गांव निवासी रामदास गोंड़ की पांच वर्षीय पुत्री लक्ष्मी मंगलवार को अपनी मां के साथ घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित खेत में धान की रोपाई करने गई थी। मां खेत में रोपाई का काम कर रही थी। इसी दौरान लक्ष्मी ने मां से घर जाने की बात कही और वहां से निकल गई।शाम को जब मां घर पहुंची तो लक्ष्मी घर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चल सका।बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास स्थित बंधी में बच्ची का शव उतराता देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। बच्ची का शव मिलने से परिवार में शोक का माहौल है।पुलिस ने शव को बंधी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची बंधी की ओर कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना के कारणों के संबंध में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।
यह भी पढ़ें






