होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एनसीएल क्षेत्र से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

एनसीएल क्षेत्र से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

9:06 PM, Jul 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

एनसीएल क्षेत्र से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार, थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 132/2026, धारा 305 ई-बीएनएस से संबंधित मामले में 19 जुलाई 2026 को तड़के करीब 3:32 बजे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी के चार लोहे के मोटर और एक मोटर का कॉपर तार बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एनसीएल क्षेत्र से मोटर और कॉपर तार चोरी कर छिपाकर रखा था तथा उसे बेचने की तैयारी कर रहे थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी:धानू सरदार (24 वर्ष), निवासी राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, मूल निवासी ग्राम सोहदा, जिला सिंहभूम (झारखंड)।रंजीत लागोरी (19 वर्ष), निवासी राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, मूल निवासी ग्राम जयंतगढ़, जिला सिंहभूम (झारखंड)।बरामदगी:4 लोहे के मोटर1 मोटर का कॉपर तारइस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय, मुख्य आरक्षी दिनेश भारती, आरक्षी सचिन तिवारी तथा आरक्षी कमल शामिल रहे।सोनभद्र पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions