रामगढ़ डाकघर में चोरी, आधार कार्ड बनाने के उपकरण ले उड़े चोर
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में स्थित डाकघर को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की रात चोरों ने डाकघर के चैनल का सिकड़ काटकर अंदर प्रवेश किया और आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह डाककर्मियों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है
8:07 PM, Nov 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

चैनल का सिकड़ काटकर वारदात को दिया अंजाम, शटर तोड़ने का भी किया प्रयाससोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में स्थित डाकघर को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की रात चोरों ने डाकघर के चैनल का सिकड़ काटकर अंदर प्रवेश किया और आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह डाककर्मियों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।डाकघर के उपडाकपाल राहुल कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह डाकघर पहुंचे तो चैनल का सिकड़ टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सीपीयू, प्रिंटर और बायोमेट्रिक मशीन समेत आधार कार्ड बनाने के उपकरण गायब थे। चोरों ने डाकघर का शटर तोड़ने का भी प्रयास किया था, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उपडाकपाल ने तत्काल पन्नूगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना का जायजा लिया। इसके बाद राहुल कुमार ने थाने में लिखित तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने और सामान बरामद करने की मांग की।इस संबंध में पन्नूगंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि डाकघर में चोरी के मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






