होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी, शिवलिंग समेत चार प्राचीन मूर्तियां गायब; हनुमान प्रतिमा तोड़ने का प्रयास

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुड़िलाडीह पठकागांव स्थित करीब दो सौ वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार रात अराजक तत्वों ने चोरी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। मंदिर से प्राचीन शिवलिंग, गणेश जी की स्फटिक मूर्ति, माता पार्वती की स्फटिक मूर्ति और बड़ा पीतल का घंटा गायब है। वहीं मंदिर में स्थापित प्राचीन हनुमान जी की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। प्रतिमा पर प्रहार के

8:39 PM, Oct 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी, शिवलिंग समेत चार प्राचीन मूर्तियां गायब; हनुमान प्रतिमा तोड़ने का प्रयास
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुड़िलाडीह पठकागांव स्थित करीब दो सौ वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार रात अराजक तत्वों ने चोरी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। मंदिर से प्राचीन शिवलिंग, गणेश जी की स्फटिक मूर्ति, माता पार्वती की स्फटिक मूर्ति और बड़ा पीतल का घंटा गायब है। वहीं मंदिर में स्थापित प्राचीन हनुमान जी की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। प्रतिमा पर प्रहार के निशान मिले हैं।रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी की मांग की।गांव निवासी जनार्दन पाठक ने बताया कि सुबह मंदिर से शिवलिंग, मूर्तियां और घंटा गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीण तत्काल मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि करीब दो सौ वर्ष पुराने मंदिर में इस तरह की घटना से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।मंदिर के पुजारी जितेंद्र ने बताया कि मंदिर काफी प्राचीन है और यहां इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियों के गायब होने के साथ हनुमान प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है।घटना के बाद ग्रामीण मंदिर परिसर में डटे रहे। उनका कहना है कि जब तक चोरी गई प्राचीन मूर्तियां बरामद नहीं होतीं और घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे मंदिर परिसर से नहीं हटेंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरी गई मूर्तियों व घंटा की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions