श्रद्धालुओं की भीड़ में चोरों का कारनामा, महिला का मंगलसूत्र चोरी
सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज। कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के चौकी कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में सोमवार शाम पूजा-अर्चना करने पहुंची एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
8:56 PM, Sep 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रामजानकी मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला का मंगलसूत्र चोरी
भीड़ का फायदा उठाकर उचक्के ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज। कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के चौकी कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में सोमवार शाम पूजा-अर्चना करने पहुंची एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार बबिता पाण्डेय पत्नी अरविंद पाण्डेय, निवासी कर्मा और वर्तमान में राज पैलेस के पास रह रही हैं।
विज्ञापन
सोमवार शाम वह रामजानकी मंदिर में पूजा करने पहुंची थीं। इसी दौरान मंदिर परिसर में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर अथवा उचक्के ने उनके गले से करीब चार भरी का सोने का मंगलसूत्र पार कर दिया।कुछ देर बाद मंगलसूत्र गायब होने की जानकारी होने पर महिला परेशान हो गईं और रोने लगीं।
यह भी पढ़ें
इसके बाद वह अपने घर पहुंचीं और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।पीड़िता द्वारा मामले की सूचना थाना प्रभारी को भी दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों और मौके पर मौजूद लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
इधर, मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों ने सवाल उठाया कि सोमवार शाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त क्यों नहीं थी और पुलिस की ड्यूटी क्यों नहीं लगाई गई थी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही चोर की पहचान और चोरी गए मंगलसूत्र की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।






