होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी में दो सड़क हादसों में तीन घायल, पिकअप और बाइक सवार चालक फरार

दुद्धी में दो सड़क हादसों में तीन घायल, पिकअप और बाइक सवार चालक फरार

9:28 PM, Jul 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी में दो सड़क हादसों में तीन घायल, पिकअप और बाइक सवार चालक फरार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं में टक्कर मारने वाले वाहन चालक मौके से फरार हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है।मुड़गुड़ी पहाड़ी के पास पिकअप ने बाइक को मारी टक्करपहली घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बघाडू बारहपान स्थित मुड़गुड़ी पहाड़ी के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।दुर्घटना में बाइक सवार अवध कुमार (28) पुत्र रमेश कुमार, निवासी सुंदरी अमवार को मामूली चोटें आईं, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार पड़ोसी दया (22) पुत्र नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में दोनों का उपचार चल रहा है। अवध कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला।एनएच-39 पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायलदूसरी दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे कस्बे से सटे एनएच-39 पर जाबर पेट्रोल पंप के पास हुई। दिवाकर (18) पुत्र नन्दू, निवासी बोम, थाना विंढमगंज, अपनी बाइक से ससुराल ग्राम खजुरी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल दिवाकर को निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस कर रही जांचदोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस फरार वाहन चालकों की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर मामलों की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions