दुद्धी में आकाशीय बिजली की चपेट में आए तीन लोग, दो का अस्पताल में चल रहा उपचार
दुद्धी में आकाशीय बिजली की चपेट में आए तीन लोग, दो का अस्पताल में चल रहा उपचार,झमाझम बारिश के बीच खेतों में काम के दौरान हुआ हादसा, एक किशोरी उपचार के बाद घर लौटी
8:20 PM, Jun 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

:झमाझम बारिश के बीच खेतों में काम के दौरान हुआ हादसा, एक किशोरी उपचार के बाद घर लौटी
दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी विकासखंड क्षेत्र में सोमवार को हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग झुलसकर अचेत हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां एक किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो लोगों का उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजखड़ गांव निवासी अंचला (15 वर्ष) पुत्री दिनेश कुमार कुशवाहा, टेढ़ा गांव निवासी मेहरूनिशा (45 वर्ष) पत्नी नेमुद्दीन तथा अमवार गांव निवासी काजल कुमारी (17 वर्ष) पुत्री राम प्रसाद आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अचेत हो गईं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने काजल कुमारी की हालत सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि अंचला और मेहरूनिशा का उपचार अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।उधर, क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे और वे धान की रोपाई एवं खेतों की जुताई की तैयारियों में जुट गए। हालांकि तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत भी फैला दी। प्रशासन और मौसम विशेषज्ञों ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों तथा पेड़ों के नीचे खड़े न होने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।






