होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर चन्द्रभूषण समेत तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

सोनभद्र, 26 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में संगठित अपराध, गैंगस्टर, लूट, छिनैती, महिलाओं के विरुद्ध अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर चन्द्रभूषण समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

3:49 PM, Aug 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर चन्द्रभूषण समेत तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





सोनभद्र, 26 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में संगठित अपराध, गैंगस्टर, लूट, छिनैती, महिलाओं के विरुद्ध अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर चन्द्रभूषण समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान बढ़ौली चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीनों आरोपी ईको प्वाइंट के पास मौजूद हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन प्रभावी घेराबंदी करते हुए पुलिस ने तीनों को करीब 10:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गैंग लीडर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारगिरफ्तार आरोपियों में चन्द्रभूषण पुत्र स्व. लालचन्द्र, निवासी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र करीब 42 वर्ष को गैंग लीडर बताया गया है। इसके अलावा अगस्त कोल उर्फ आजाद पुत्र राजेन्द्र कोल, निवासी अशोकनगर, रॉबर्ट्सगंज, उम्र करीब 26 वर्ष तथा अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार पुत्र लक्ष्मण डोम, निवासी कांशीराम आवास, रॉबर्ट्सगंज, उम्र करीब 27 वर्ष को सक्रिय गैंग सदस्य बताया गया है।पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मु0अ0सं0 713/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 में गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।सुनसान स्थानों पर राहगीरों और युवक-युवतियों को बनाते थे निशानापुलिस के मुताबिक चन्द्रभूषण गिरोह का मुख्य संचालक था। गिरोह द्वारा सुनसान और कम आबादी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां आने-जाने वाले राहगीरों तथा विशेष रूप से युवक-युवतियों को निशाना बनाया जाता था।पुलिस जांच में सामने आया कि 8 अक्टूबर 2025 की घटना में लोढ़ी टोल प्लाजा एवं ईको प्वाइंट क्षेत्र में सुनसान पहाड़ी इलाके में युवक-युवती को धमकाकर मोबाइल और रुपये छीने गए तथा महिला के साथ छेड़खानी की गई।इसके अगले दिन पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 315 बोर के देशी तमंचे, जिंदा एवं खोखा कारतूस, लूट का मोबाइल तथा धनराशि बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है।बरामद मोबाइल से घटना का संबंध हुआ स्थापितपुलिस के अनुसार अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार के कब्जे से बरामद मोटोरोला मोबाइल की IMEI संख्या पीड़िता अनीता पाल के मोबाइल की IMEI संख्या से मेल खाई। इससे बरामद मोबाइल का घटना से संबंध स्थापित हुआ।वहीं अगस्त कोल उर्फ आजाद को भी पुलिस ने पूर्व की आपराधिक घटना में सक्रिय सहयोगी बताया है। पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर 2025 को घेराबंदी के दौरान उसके कब्जे से भी 315 बोर का देशी तमंचा, जिंदा एवं खोखा कारतूस बरामद हुए थे।तीनों का आपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार गैंग लीडर चन्द्रभूषण के विरुद्ध आबकारी अपराध, लूट-छिनैती, महिला से छेड़खानी, पुलिस-बदमाश मुठभेड़, अवैध शस्त्र तथा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।अगस्त कोल उर्फ आजाद के विरुद्ध भी पूर्व में आपराधिक मुकदमे, लूट-छिनैती, महिला से छेड़खानी, अवैध शस्त्र एवं पुलिस-बदमाश मुठभेड़ से संबंधित अभियोग पंजीकृत बताए गए हैं। अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार के विरुद्ध लूट-छिनैती, महिला से छेड़खानी, पुलिस पार्टी पर फायरिंग, अवैध शस्त्र और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।अन्य सदस्यों और संपत्ति की भी होगी जांचपुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्ति एवं अन्य आर्थिक लाभ के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का साक्ष्य मिलने पर नियमानुसार जब्ती अथवा कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।यह रही गिरफ्तारी करने वाली टीमगिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हे0का0 संदीप राय, का0 रुपेश कुमार तथा हे0का0 नन्दलाल राम, थाना रॉबर्ट्सगंज शामिल रहे।सोनभद्र पुलिस ने कहा है कि संगठित अपराध, लूट, छिनैती, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, अवैध शस्त्र और गैंगस्टर जैसी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions