होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

झाड़-फूंक में गंवाया समय, नहीं बची विवाहिता की जान; विषैले जंतु के काटने से मौत

झाड़-फूंक में गंवाया समय, नहीं बची विवाहिता की जान; विषैले जंतु के काटने से मौत

7:57 PM, Aug 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

झाड़-फूंक में गंवाया समय, नहीं बची विवाहिता की जान; विषैले जंतु के काटने से मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के इकदिरी गांव में गुरुवार की रात विषैले जंतु के काटने से एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला घर में जमीन पर सो रही थी। घटना के बाद परिजन काफी देर तक झाड़-फूंक कराते रहे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को गांव में दफना दिया।इकदिरी गांव निवासी 28 वर्षीय सुचेता देवी पत्नी रामविचार पंडो गुरुवार की रात घर में जमीन पर सो रही थीं। इसी दौरान सोते समय किसी विषैले जंतु ने उन्हें काट लिया। सुबह तक परिजन झाड़-फूंक के जरिए इलाज कराने में जुटे रहे, लेकिन महिला को होश नहीं आया। इसके बाद ओझाओं ने भी जवाब दे दिया।शुक्रवार को परिजनों ने महिला के शव को गांव में ही दफना दिया। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई।मृतका के पति रामविचार पंडो ने बताया कि उन्हें सरकारी सहायता या दैवीय आपदा से संबंधित किसी लाभ की जानकारी नहीं थी। इसी वजह से पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और शव को दफना दिया गया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions