होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खेत समतलीकरण के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

खेत समतलीकरण के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

8:26 PM, Jun 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

खेत समतलीकरण के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


रामगढ़ (सोनभद्र)। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव में खेत का समतलीकरण करते समय ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार करौंदिया गांव निवासी 52 वर्षीय रामप्रसाद गोंड़ पुत्र झनकू गोंड़ रविवार को ट्रैक्टर से खेत का समतलीकरण कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। ट्रैक्टर मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अचानक हुई इस दुर्घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions