खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत
खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत
8:22 PM, Jun 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

:घनघोर बारिश के बीच हुआ हादसा, सीएचसी दुद्धी पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में सोमवार को खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार केवाल गांव निवासी मुस्तफा आलम (35) पुत्र अजमेरुद्दीन घनघोर बारिश के बीच रंभा देवी के खेत की ट्रैक्टर से जुताई करने गया था। खेत के समीप सड़क किनारे अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गया। परिजनों के अनुसार काफी देर तक वह ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा।
ग्रामीणों की नजर पड़ने पर तत्काल उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया और एंबुलेंस को सूचना दी गई।हालांकि एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही परिजन निजी वाहन से घायल मुस्तफा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां डॉ. मनोहर कुमार ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता अजमेरुद्दीन ने बताया कि ट्रैक्टर मिष्ठिलाल नामक व्यक्ति का था और मुस्तफा रंभा देवी के खेत की जुताई करने गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि के बाद पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मुस्तफा अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र अहमद रजा (8 वर्ष), तुफैल आलम (7 वर्ष) तथा एक पुत्री तमन्ना (5 वर्ष) को छोड़ गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी।






