टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर पोल से टकराया, चालक की मौत
टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर पोल से टकराया, चालक की मौत
7:43 PM, Jun 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मालो घाट गुरमुरा स्थित एसीपी टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित ट्रेलर दो टोल डिवाइडरों को तोड़ते हुए सीधे टोल प्लाजा के पोल से जा टकराया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम मालो घाट गुरमुरा स्थित एसीपी टोल प्लाजा पर एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन ने पहले दो टोल डिवाइडरों को क्षतिग्रस्त किया और फिर पोल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक केबिन में फंस गया।घटना के तुरंत बाद टोल प्लाजा कर्मियों ने राहत कार्य शुरू करते हुए चालक को केबिन से बाहर निकाला और टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान राकेश कुमार (29 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ, निवासी अनपरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें






