विद्यालय परिसर में दर्दनाक हादसा: दरवाजा बंद होने से सात वर्षीय छात्र की उंगली कटी, हालत गंभीर; वाराणसी रेफर
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ओबरी निवासी सात वर्षीय मासूम अथर्व देव पाण्डेय शनिवार को विद्यालय परिसर में हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि कुछ बच्चों की शरारत के दौरान दरवाजा बंद होने से उसकी एक उंगली कट गई। हादसे के बाद बच्चा अचेत हो गया
8:07 PM, Nov 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ओबरी निवासी सात वर्षीय मासूम अथर्व देव पाण्डेय शनिवार को विद्यालय परिसर में हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि कुछ बच्चों की शरारत के दौरान दरवाजा बंद होने से उसकी एक उंगली कट गई। हादसे के बाद बच्चा अचेत हो गया। गंभीर हालत में उसे वाराणसी रेफर किया गया है। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है और विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार अथर्व देव पाण्डेय राबर्ट्सगंज स्थित सनबीन बिच्छी विद्यालय में कक्षा का छात्र है। शनिवार को विद्यालय परिसर में कुछ बच्चों की कथित शरारत के दौरान दरवाजा बंद होने से उसकी उंगली गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अचानक हुए हादसे से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन निजी वाहन से बच्चे को लाइफ केयर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। हालांकि, बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया।विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालमासूम के साथ हुई इस घटना से परिजनों में गहरा आक्रोश है। परिजनों ने सवाल उठाया है कि विद्यालय परिसर में छोटे बच्चों की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? जब बच्चे विद्यालय में सुरक्षित नहीं हैं तो उनकी निगरानी के लिए की गई व्यवस्थाओं का क्या औचित्य है?परिजनों का कहना है कि यदि विद्यालय में बच्चों की गतिविधियों पर उचित निगरानी रखी जाती और दरवाजों सहित अन्य स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होते तो शायद इस हादसे को रोका जा सकता था।निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांगइस घटना ने विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। विद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों की निगरानी व्यवस्था, दरवाजों की सुरक्षा, बाथरूम की व्यवस्था तथा परिसर में बच्चों की देखरेख के इंतजामों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई अब सवाल यह है कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस घटना के संबंध में क्या जवाबदेही तय की जाती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल सभी की नजर मासूम अथर्व के स्वास्थ्य में सुधार पर टिकी है।
यह भी पढ़ें






