दर्दनाक हादसा: बंधी में डूबने से बहन-बहनोई और भाई की मौत, तीनों के शव बरामद
बहन और बहनोई को डूबता देख बचाने के लिए पानी में कूदा भाई भी गहरे पानी में समाया, बिरनबहरा टोले में पसरा मातम ।अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी ग्राम पंचायत के बिरनबहरा टोले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई।
5:49 PM, Nov 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बहन और बहनोई को डूबता देख बचाने के लिए पानी में कूदा भाई भी गहरे पानी में समाया, बिरनबहरा टोले में पसरा मातम
अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी ग्राम पंचायत के बिरनबहरा टोले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई। भूतहवा नाले के पास स्थित बंधी में नहाने के दौरान बहन और बहनोई गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों को बचाने के लिए भाई ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी गहरे पानी में समा गया। हादसे में तीनों की जान चली गई। काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह तीनों बंधी में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय बहन और बहनोई गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें संकट में देख भाई ने बचाने का प्रयास किया और पानी में कूद पड़ा, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण वह भी डूब गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर अनपरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। काफी प्रयास के बाद तीनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
मृतकों की पहचान 19 वर्षीय उर्मिला पुत्री राम प्रसाद, 15 वर्षीय राजू पुत्र राम प्रसाद और 22 वर्षीय अनिल शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में उर्मिला और राजू भाई-बहन थे, जबकि अनिल शर्मा उर्मिला के बहनोई थे।
एक ही परिवार से जुड़े तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हंसते-खेलते परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे बिरनबहरा टोले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






