तबादला एक्सप्रेस:11 उपनिरीक्षकों का तबादला, कई थानों को मिले नए दरोगा
सोनभद्र। जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने 11 उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में 14 नवंबर को आदेश जारी किया गया।
6:34 PM, Nov 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने 11 उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में 14 नवंबर को आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को जिले के विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें एक उपनिरीक्षक को एसएसआई थाना दुद्धी भेजा गया है, जबकि पांच उपनिरीक्षकों की तैनाती थाना राबर्ट्सगंज और चार उपनिरीक्षकों की तैनाती थाना चोपन में की गई है।
आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता को एसएसआई थाना दुद्धी भेजा गया है। वहीं कमला प्रसाद, कमलेश सिंह यादव, रामआशीष सिंह यादव, शिवप्रकाश सिंह और ध्रुवतारा राय को थाना राबर्ट्सगंज में तैनाती दी गई है।
यह भी पढ़ें
इसके अलावा मूलचन्द वर्मा, राजाराम यादव, रोहिणी कुमार शुक्ल, कृष्ण कुमार सिंह और मोहम्मद मोबीब खां को थाना चोपन भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।






