तबादला एक्सप्रेस: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
सोनभद्र में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
9:24 PM, Oct 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से किए गए स्थानांतरण
सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, आवश्यकता एवं प्रशासनिक समायोजन के तहत 12 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी नागरिक पुलिस को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
जारी सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक जयशंकर राय को चौकी प्रभारी रेनुसागर से चौकी प्रभारी उम्भा,
विज्ञापन
नवीन कुमार चौरसिया को थाना पिपरी से चौकी प्रभारी रेनुकूट
यह भी पढ़ें
तथा हरेन्द्र यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी नवाटोला भेजा गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक लालबिहारी यादव को पुलिस लाइन से थाना करमा, अशफाक अहमद को पुलिस लाइन से थाना रायपुर, सर्वेश पाण्डेय को पुलिस लाइन से थाना पन्नूगंज और मक्खन लाल को पुलिस लाइन से थाना रामपुर बरकोनिया में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, उपनिरीक्षक अजय कुमार पाण्डेय को थाना रायपुर से पुलिस लाइन, प्यारेलाल को थाना पन्नूगंज से पुलिस लाइन तथा उमाशंकर गिरी को थाना भाँची से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।इसके अतिरिक्त मुख्य आरक्षी शशिकान्त प्रधान को पुलिस लाइन से अभियोजन शाखा और आरक्षी किशन लाल को अपराध शाखा से एएचटी थाना भेजा गया है।
पुलिस विभाग द्वारा किए गए इन स्थानांतरणों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, अपराध नियंत्रण को गति देना और जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।






