होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

अवैध ऑटो-टैक्सी स्टैंड के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान, तीन ऑटो सीज और 28 का चालान

खड़े तीन ऑटो को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 ऑटो का चालान किया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन सुधा सिंह ने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने और सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति न उत्पन्न करने की हिदायत दी गई

7:59 PM, Nov 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अवैध ऑटो-टैक्सी स्टैंड के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान, तीन ऑटो सीज और 28 का चालान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र :सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग ने अवैध बस, टैक्सी और ई-रिक्शा स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध टैक्सी स्टैंड पर खड़े तीन ऑटो को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 ऑटो का चालान किया गया

अभियान के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन सुधा सिंह ने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने और सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति न उत्पन्न करने की हिदायत दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी दशा में अवैध ऑटो और टैक्सी स्टैंड संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ऑटो और टैक्सी संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन

अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और अपने वाहन निर्धारित पार्किंग एवं स्टैंड पर ही खड़े करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions