होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पंचर खड़ी पिकअप में पीछे से भिड़ी सवारियों से भरी ट्रैवलर, महिला की हालत गंभीर

डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में मंगलवार की भोर में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी ट्रैवलर (मिनी बस) सड़क किनारे पंचर होकर खड़ी टमाटर लदी पिकअप में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में ट्रैवलर में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिसमें एक महिला यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

12:46 PM, Oct 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

पंचर खड़ी पिकअप में पीछे से भिड़ी सवारियों से भरी ट्रैवलर, महिला की हालत गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में मंगलवार की भोर में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी ट्रैवलर (मिनी बस) सड़क किनारे पंचर होकर खड़ी टमाटर लदी पिकअप में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में ट्रैवलर में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिसमें एक महिला यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, उड़ीसा प्रांत के पंजीकृत नंबर की एक ट्रैवलर (मिनी बस) में 12 यात्री सवार होकर उड़ीसा से प्रयागराज जा रहे थे। मंगलवार की भोर करीब 4:30 बजे चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित परासपानी के पास सड़क किनारे पहले से पंचर होकर खड़ी टमाटर लदी पिकअप में ट्रैवलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैवलर में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में उड़ीसा प्रांत के जिला बोथ थाना क्षेत्र के मनमुंडा अंतर्गत रेनगाडीह निवासी प्रियंवदा मिश्रा (35) पत्नी सुधीर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा ट्रैवलर में सवार करीब चार-पांच अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चोपन भेजा, जहां उनका इलाज कराया गया। गंभीर रूप से घायल महिला यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions