इलाज या लापरवाही? घायल युवक के पैर में प्लास्टर की जगह बांधा कार्टून, तस्वीर ने खड़े किए बड़े सवाल
सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के पैर में चिकित्सकीय प्लास्टर लगाने के बजाय कथित तौर पर कार्टून (गत्ते) का सहारा देकर उसे रेफर किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
patana
2:17 PM, Aug 6, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: News Desk

बेगूसराय (बिहार)। बिहार के बेगूसराय जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के पैर में चिकित्सकीय प्लास्टर लगाने के बजाय कथित तौर पर कार्टून (गत्ते) का सहारा देकर उसे रेफर किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की तस्वीर सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि अस्पताल में घायल के पैर को प्लास्टर से स्थिर करने के बजाय गत्ते का टुकड़ा बांधकर प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें
घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का उदाहरण बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। कई बार गंभीर फ्रैक्चर की स्थिति में मरीज को रेफर करते समय अस्थायी रूप से स्प्लिंट (Splint) या किसी कठोर सहारे का उपयोग भी किया जाता है, लेकिन इस मामले में यह स्पष्ट नहीं है कि अपनाई गई प्रक्रिया मानक चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुरूप थी या नहीं। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।






