खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर खड़े किए ट्रक, 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सोनभद्र। जनपद में यातायात व्यवस्था बाधित करने और स्टेट हाईवे-05 पर अनाधिकृत रूप से ट्रक खड़े कर जाम लगाने के मामले में सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन बैरियर से बचने के उद्देश्य से हाईवे पर ट्रक खड़े करने के आरोप में 16 ट्रक मालिकों और 16 चालकों समेत कुल 32 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है
3:20 PM, Oct 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। जनपद में यातायात व्यवस्था बाधित करने और स्टेट हाईवे-05 पर अनाधिकृत रूप से ट्रक खड़े कर जाम लगाने के मामले में सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन बैरियर से बचने के उद्देश्य से हाईवे पर ट्रक खड़े करने के आरोप में 16 ट्रक मालिकों और 16 चालकों समेत कुल 32 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।पुलिस के अनुसार, टोल प्लाजा के पास खनन बैरियर से बचने के लिए कुछ ट्रकों को हाईवे पर अनाधिकृत रूप से खड़ा किया जा रहा था। इसके चलते शक्तिनगर की ओर से आने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थी।मामले की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया और आवागमन सुचारु कराया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक यातायात की ओर से थाना रॉबर्ट्सगंज में 16 वाहन स्वामियों और 16 चालकों सहित कुल 32 व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था बाधित करने और हाईवे पर अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






