होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

डाला (सोनभद्र)। डाला पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो अदद लाल रंग की एक्साइड कंपनी की बैटरी और एक हरे रंग के प्लास्टिक के जरिकेन में 15 लीटर डीजल बरामद किया है।

7:55 PM, Oct 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



विकासनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास भोर में डाला पुलिस ने की कार्रवाई, चोरी का सामान बरामद 

डाला (सोनभद्र)। डाला पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो अदद लाल रंग की एक्साइड कंपनी की बैटरी और एक हरे रंग के प्लास्टिक के जरिकेन में 15 लीटर डीजल बरामद किया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थाना चोपन में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0384/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।इसी रविवार भोर में करीब 3:18 बजे विकासनगर रेलवे क्रॉसिंग, थाना चोपन क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान श्रवण उर्फ गोलू (20 वर्ष), पुत्र रामधनी यादव, निवासी रेक्सहवां, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र तथा आर्यन सिंह उर्फ सूरज (19 वर्ष), पुत्र प्रदीप प्रताप सिंह, निवासी ग्राम देउरवा, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर, हाल निवासी बारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो लाल रंग की एक्साइड कंपनी की बैटरी और एक हरे रंग के प्लास्टिक के जरिकेन में 15 लीटर डीजल बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक एवं डाला चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव, हेड कांस्टेबल शिवसरण बिंद तथा कांस्टेबल राजनारायण शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions