होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

केमिकल-फिटकरी से तैयार करते थे ठगी का जाल, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। बभनी.......पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को बभनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 हजार नकद समेत ठगी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

7:16 PM, Sep 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

केमिकल-फिटकरी से तैयार करते थे ठगी का जाल, दो गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। बभनी.......पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को बभनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 हजार नकद समेत ठगी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को ग्राम सागोबांध में आरोपियों ने अमलेश कुमार को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी का प्रयास किया था। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही दोनों मौके से फरार हो गए थे। मामले में थाना बभनी में मु0अ0सं0 198/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

14 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल दोनों आरोपी कूड़ादान टोला भाटीमहुआ के पास दोबारा ठगी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जैन प्रसाद पुत्र छोटेलाल और लक्ष्मीनारायण उर्फ परदेशी पुत्र स्वर्गीय महंगूराम, दोनों निवासी ग्राम सेमरी, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देते थे। इसके लिए नोट के आकार के काले रंग के पेपर, केमिकल और फिटकरी का इस्तेमाल करते थे। पहले कुछ नोटों को काला कर दिया जाता था और फिर केमिकल व फिटकरी से उन्हें साफ कर असली नोट तैयार करने का झांसा देकर लोगों को विश्वास में लिया जाता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 10 सितंबर को बलरामपुर, छत्तीसगढ़ में कमरुद्दीन अंसारी से 30 हजार रुपये और रमेश प्रजापति से 30 हजार रूपये की ठगी करना भी स्वीकार किया है। इसके अलावा 13 सितंबर को सागोबांध में अमलेश कुमार से ठगी का प्रयास किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 हजार नकद, नोट के आकार के काले पेपर के चार बंडल, केमिकल से भरी तीन प्लास्टिक डिब्बियां, फिटकरी, एक गम, तीन मोबाइल फोन, ठगी में प्रयुक्त काला बैग और ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की है मोटरसाइकिल के कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया जा रहा है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions