दो बाइकों की आमने सामने टक्कर,अधेड़ की मौत
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के सदारी गांव के समीप मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 52 वर्षीय रामविलास बैगा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
8:31 PM, Sep 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के सदारी गांव के समीप मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 52 वर्षीय रामविलास बैगा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।शाहगंज थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव निवासी रामविलास बैगा पुत्र स्व. हिंगुर मंगलवार शाम बाइक से घरेलू सामान लेने टेटी माइनर गए थे। सामान लेकर वह वापस अपने घर सिलहटा लौट रहे थे। इसी दौरान सदारी गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।हादसे में रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और उनके परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल रामविलास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रामविलास ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।अस्पताल से मेमो के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें






