राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में दो दिवसीय 'मिशन अपस्किल इंडिया' कार्यशाला का आयोजन
सोनभद्र: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के HCL GUVI तथा प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय 'मिशन अपस्किल इंडिया' कार्यशाला का आयोजन किया गया
7:41 PM, Oct 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

*सोनभद्र: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के HCL GUVI तथा प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय 'मिशन अपस्किल इंडिया' कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस इंडस्ट्री-एकेडेमिया संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करना और करियर मार्गदर्शन प्रदान करना था।कार्यक्रम में HCL GUVI के जनरल मैनेजर सारांश सक्सेना और असिस्टेंट मैनेजर यश शर्मा बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एआई-संचालित (AI-driven) दौर में उभरती स्किल्स, AI टूल्स के जरिए प्रभावी रेज़्यूमे तैयार करने और प्लेसमेंट इंटरव्यू क्रैक करने के व्यावहारिक तरीके समझाए। साथ ही, वास्तविक तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों के सवालों के उत्तर दिए। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के प्लेसमेंट सेल के डॉ. भवना अरोरा तथा डॉ. प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया l कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय के हिसाब से रोजगार संबंधित अपनी तैयारी से परिचित कराना था l संस्थान के निदेशक प्रोफेसर कृपा शंकर वर्मा ने छात्र-छात्राओं को अपने स्किल को वर्तमान समय के अनुसार तैयार करने के लिए प्रेरित किया गयाl कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, डा आमोद तिवारी ,डॉ आशीष रंजन मिश्रा, सिकंदर, दीपक, रोहित ,श्वेता आदि का योगदान सराहनीय रहा l
यह भी पढ़ें






