शाहगंज पुलिस की तत्परता से कुछ घंटों में बरामद हुए घर से निकले दो नाबालिग
सोनभद्र, 16 सितंबर। शाहगंज थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौटने के बाद बिना बताए घर से निकले दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया
8:44 PM, Sep 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डायल-112 पर सूचना मिलते ही तीन टीमें गठित, तलाश के बाद दोनों बच्चों को सकुशल परिजनों को सौंपासोनभद्र, 16 सितंबर। शाहगंज थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौटने के बाद बिना बताए घर से निकले दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4:30 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम दुढेर (तिवारी) निवासी सौरभ तिवारी (15) और मुस्तफा (15) स्कूल से घर आने के बाद बिना किसी को बताए कहीं चले गए हैं और वापस नहीं लौटे।सूचना मिलते ही शाहगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन पुलिस टीमों का गठन किया। परिजनों को साथ लेकर टीमों ने संभावित स्थानों पर बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस ने लगातार जानकारी जुटाते हुए उनकी सकुशल बरामदगी के लिए अभियान चलाया।लगातार किए गए प्रयासों के बाद करीब 7:25 बजे दोनों नाबालिग सकुशल घर लौट आए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। शाहगंज पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से दोनों नाबालिग बच्चों की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित हो सकी।
यह भी पढ़ें






