बेकाबू कार ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को मारी टक्कर, कई घायल
बेकाबू कार ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को मारी टक्कर, कई घायल
5:34 PM, Aug 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

सोनभद्र: जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में मंगलवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने आधा दर्जन से अधिक लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।जानकारी के अनुसार, पनिकप निवासी विजय बहादुर जायसवाल साइकिल से खलियारी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने अपनी गाड़ी से उन्हें वैनी अस्पताल पहुंचाया।इसके बाद बेकाबू कार ने पनिकप खुर्द निवासी संदीप विश्वकर्मा की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बताया गया कि कार की चपेट में आने से उनका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया। आगे बढ़ने पर कार ने राजेंद्र जायसवाल के बेटे की मोटरसाइकिल में भी टक्कर मार दी, जिससे उसकी डिक्की टूट गई।कार चालक इसके बाद रायपुर थाने के मोड़ पर पुलिया में टक्कर मारते हुए रतुआ के पास पहुंचा और वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार सरईगढ़ निवासी कमला यादव की है।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर कार चालक की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें






