होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

माल निस्तारण अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने दो पुराने वाहनों की नियमानुसार नीलामी कराकर कराया अवमुक्त

माल निस्तारण अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने दो पुराने वाहनों की नियमानुसार नीलामी कराकर कराया अवमुक्त

8:43 PM, Jul 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

माल निस्तारण अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने दो पुराने वाहनों की नियमानुसार नीलामी कराकर कराया अवमुक्त
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र:पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में लंबित मालों के शीघ्र एवं नियमानुसार निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)  ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर श्री सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना परिसर में लंबे समय से खड़े दो पुराने वाहनों की नियमानुसार नीलामी कराकर उन्हें अवमुक्त कराया।

उल्लेखनीय है कि दोनों वाहन उप संभागीय परिवहन अधिकारी, सोनभद्र द्वारा पूर्व में सीज कर थाना शक्तिनगर परिसर में खड़े कराए गए थे। वाहनों के निस्तारण के लिए नियमानुसार पत्राचार एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत उप संभागीय परिवहन अधिकारी, सोनभद्र के सहयोग से नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

नीलामी में सफल बोलीदाता श्री शनी गुप्ता, पुत्र शिव शंकर गुप्ता, निवासी वार्ड संख्या-14, नई बस्ती धर्मशाला बाईपास, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के पक्ष में दोनों वाहन अवमुक्त किए गए।नीलाम किए गए वाहनों का विवरण:मैजिक वाहन संख्या UP 64 H 4680 (वर्ष 2016 से सीज)ऑटो तीन पहिया वाहन संख्या UP 64 H 5134 (वर्ष 2014 से सीज)नीलामी कार्यवाही संपन्न कराने वाली पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक  सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर मुख्य आरक्षी शरद कुमार सरोज, थाना शक्ति नगरसोनभद्र पुलिस जनपद में लंबित मालों के शीघ्र, पारदर्शी एवं नियमानुसार निस्तारण के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions