होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

टोरंटो की तर्ज पर विकसित होगा रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास पार्क,स्मार्ट सिटी की दिशा में सोनभद्र प्रशासन की अनूठी पहल, चार करोड़ रुपये से विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

टोरंटो की तर्ज पर विकसित होगा रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास पार्क,स्मार्ट सिटी की दिशा में सोनभद्र प्रशासन की अनूठी पहल, चार करोड़ रुपये से विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

3:02 PM, Jul 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live


टोरंटो की तर्ज पर विकसित होगा रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास पार्क,स्मार्ट सिटी की दिशा में सोनभद्र प्रशासन की अनूठी पहल, चार करोड़ रुपये से विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में सोनभद्र जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की पहल पर रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे कनाडा के टोरंटो स्थित विश्व प्रसिद्ध अंडरपास पार्क की तर्ज पर आधुनिक नगरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना में खेल, मनोरंजन, खानपान और हरित क्षेत्र जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि सोनभद्र को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इस पूरे क्षेत्र को स्पोर्ट्स जोन, फूड जोन और ग्रीन जोन में विकसित किया जाएगा।स्पोर्ट्स जोन में बच्चों के लिए अत्याधुनिक झूले, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट नेट तथा ओपन जिम की व्यवस्था होगी, जहां नगरवासी व्यायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपना सकेंगे। वहीं फूड जोन में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने की सुविधा उपलब्ध होगी।ग्रीन जोन में आकर्षक सजावटी पौधों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले विशेष स्कल्प्चर स्थापित किए जाएंगे। ‘ट्रिपल आर’ (रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल) की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए प्लास्टिक, रबर और अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री से कलात्मक प्रतिमाएं तैयार की जाएंगी। इसके अलावा पूरे परिसर को आकर्षक वॉल पेंटिंग, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे यह स्थान शहर का नया आकर्षण बनेगा।यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए फ्लाईओवर के नीचे ही पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी विकसित की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद से कराया जाएगा। परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना तैयार हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।इस पहल के पूरा होने के बाद रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे का क्षेत्र केवल आवागमन का मार्ग नहीं रहेगा, बल्कि खेल, मनोरंजन, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक गतिविधियों का आधुनिक केंद्र बनकर सोनभद्र की नई पहचान स्थापित करेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions