होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

बभनी मे जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव में लोक संस्कृति की दिखी अनूठी छटा, कर्मा की धुन पर जमकर थिरके आदिवासी कलाकार

सेवा समर्पण संस्थान की ओर से जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया।

sonebhadra

3:49 PM, Nov 20, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: नरेश कुमार गुप्ता

बभनी मे जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव में लोक संस्कृति की दिखी अनूठी छटा, कर्मा की धुन पर जमकर थिरके आदिवासी कलाकार

सेवा समर्पण संस्थान की ओर से जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक टीमों ने दी पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति, राजमोहनी माता की शोभायात्रा से गूंजा बभनी बाजार.

बभनी (सोनभद्र)। जनता इंटर कॉलेज बभनी के प्रांगण में शुक्रवार को सेवा समर्पण संस्थान की ओर से जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, लोककला और गौरवशाली इतिहास की झलक देखने को मिली। क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक सांस्कृतिक टीमों ने कर्मा, मृदंग, डोमकच और झूमर जैसे पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की थाप और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ मां भारती एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री आनंद जी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला महामंत्री शारदा सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड तथा सेवा समर्पण संस्थान के जिला उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह खरवार सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

मुख्य वक्ता एवं अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के लोककला प्रमुख बीरबल सिंह ने जनजातीय समाज की लोक संस्कृति, कला और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर दिया। वहीं संगठन मंत्री आनंद जी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम पिछले 75 वर्षों से जनजातीय समाज की पूजा पद्धति, साहित्य, संस्कृति और लोककला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रहा है। अतिथि जीत सिंह खरवार ने कहा कि जनजातीय समाज ने देश की संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान क्रांतिकारियों का जीवन आज भी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन

महोत्सव में कर्मा की 13, मृदंग की पांच, डोमकच की तीन और झूमर की चार टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से जनजातीय जीवन और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवनारायण सिंह खरवार ने की, जबकि संचालन रामप्रकाश पांडेय एवं अमरदेव पांडेय ने किया।

राजमोहनी माता की शोभायात्रा से गूंजा बभनी बाजार

विज्ञापन

जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को राजमोहनी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बभनी बाजार से शुरू होकर जनता इंटर कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। नगाड़ा, गुदुम और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर कलाकार नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। फूल-मालाओं से सजी राजमोहनी माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के दौरान पूरा बाजार जय राजमोहनी माता के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर माता की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जनजातीय समाज की आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions