“भोर में अज्ञात वाहन ने ढहाया दुर्गा पूजा पंडाल, पुलिस पोलिंग बूथ व यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल”
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल स्थित शीतला मंदिर चौक पर शुक्रवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से नवदुर्गा महोत्सव के लिए बनाया गया दुर्गा पूजा पंडाल ढह गया। सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुए हादसे में पंडाल का पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।
8:51 PM, Oct 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

वाहन की टक्कर से दुर्गा पूजा पंडाल ध्वस्त, चालक की तलाश की मांग
रॉबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल स्थित शीतला मंदिर चौक पर भोर में हुआ हादसा,पंडाल का पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल स्थित शीतला मंदिर चौक पर शुक्रवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से नवदुर्गा महोत्सव के लिए बनाया गया दुर्गा पूजा पंडाल ढह गया। सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुए हादसे में पंडाल का पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पंडाल के क्षतिग्रस्त होने से पूजा समिति की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। समिति के सदस्यों ने वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।टक्कर इतनी जोरदार कि ढह गया पूरा पंडाल शीतला मंदिर चौक के पास नवदुर्गा महोत्सव के आयोजन के लिए भव्य पूजा पंडाल तैयार किया गया था। शुक्रवार की भोर में एक अज्ञात वाहन वहां पहुंचा और पंडाल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पंडाल का ढांचा गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पंडाल को हुए नुकसान से समिति की तैयारियां प्रभावित हुई हैं।
भारी वाहन के प्रवेश पर उठाए सवाल
घटना को लेकर पूजा समिति के सक्रिय सदस्य देवाशीष सराफ ने नाराजगी जताई। उन्होंने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंडाल लगाए जाने के कारण मुख्य मार्ग पहले से ही संकरा था। ऐसे में भारी ट्रिपर ट्रक को इस रास्ते पर प्रवेश कैसे मिल गया? उन्होंने हादसे के समय शीतला मंदिर चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मी की मौजूदगी नहीं होने का भी आरोप लगाया।समिति के सदस्यों ने भीड़ भाड़ वाले इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
मौके पर जुटे समिति के पदाधिकारी और नागरिक घटना की जानकारी मिलते ही पूजा समिति के अध्यक्ष आयुष वर्मा, कोषाध्यक्ष नीतेश केशरी तथा सदस्य देवाशीष सराफ, सत्यम सर्राफ, रिशु केशरी, विजय अग्रहरि, महेश गिरी, नीलाप सवारिया और सुनील केशरी समेत बड़ी संख्या में नागरिक व श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए।
समिति पदाधिकारियों ने घटना पर विरोध जताते हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, धार्मिक आयोजन स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने और भारी वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठाई।
नवदुर्गा महोत्सव के लिए तैयार किए गए पंडाल के क्षतिग्रस्त होने से पूजा समिति को अब आगे की तैयारियों में अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
समिति के सामने पंडाल को दोबारा व्यवस्थित करने और आयोजन की तैयारियों को समय से पूरा करने की चुनौती है। फिलहाल, वाहन चालक की पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर समिति ने मांग उठाई है।






