होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तियरा स्टेडियम को ‘संवारेगा’यूपीआरएनएसएस जल्द शुरू होगा जीर्णोद्धार कार्य, योगी सरकार खर्च करेगी 6.73 करोड़ रुपये

तियरा स्टेडियम को ‘संवारेगा’यूपीआरएनएसएस जल्द शुरू होगा जीर्णोद्धार कार्य, योगी सरकार खर्च करेगी 6.73 करोड़ रुपये

8:15 PM, Aug 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

तियरा स्टेडियम को ‘संवारेगा’यूपीआरएनएसएस
जल्द शुरू होगा जीर्णोद्धार कार्य, योगी सरकार खर्च करेगी 6.73 करोड़ रुपये
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


शासन ने जिला प्रशासन के प्रस्ताव को दी मंजूरी, यूपीआरएनएसएस कराएगा विकास कार्यसोनभद्र। खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में तियरा स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण के लिए 6.73 करोड़ रुपये की परियोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है।स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) को नामित किया गया है। जल्द ही तियरा स्टेडियम के कायाकल्प का कार्य शुरू होगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने के बाद यह स्टेडियम सोनभद्र की नई पहचान के रूप में उभरेगा।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तियरा स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण के लिए 6.73 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए स्टेडियम में विकास कार्य कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ लिमिटेड को नामित किया है।उन्होंने कहा कि तियरा स्टेडियम के जीर्णोद्धार को लेकर जनपद के जनप्रतिनिधियों की सक्रियता का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जल्द ही स्टेडियम में विकास कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके जीर्णोद्धार से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।स्टेडियम में कराए जाएंगे ये कार्यपवेलियन भवन का जीर्णोद्धार और क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत।वॉलीबॉल कोर्ट की फेंसिंग का दुरुस्तीकरण और सिंथेटिक फ्लोरिंग।बाउंड्रीवॉल पर कंटीले तारों की फेंसिंग।दर्शक दीर्घा का सुदृढ़ीकरण।छात्रावास भवनों और दर्शक दीर्घा का रंग-रोगन।बास्केटबॉल और टेबल टेनिस कोर्ट का निर्माण।समुचित जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण।रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा।खिलाड़ियों के लिए आवश्यक फर्नीचर की खरीद।डीएम ने किया स्टेडियम का निरीक्षण, निर्माण एजेंसी को दिए जरूरी निर्देशजिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को तियरा स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूपीआरएनएसएस के प्रतिनिधि को प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में कई जरूरी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम के छात्रावास भवन में सभी खिड़कियां एक समान डिजाइन की लगाई जाएं। साथ ही सभी कमरों और आवश्यक स्थानों पर टाइल्स लगाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बास्केटबॉल और टेबल टेनिस कोर्ट को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दोनों खेल स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने और स्टेडियम परिसर में उच्च गुणवत्ता के साथ रंग-रोगन कराने को कहा।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं में वृद्धि और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कराए जा रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने स्टेडियम परिसर में सीसी सड़क का निर्माण कराने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions