होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

वाराणसी MLC चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव का कब्जा, अधिकारी घोषणा बाकी

वाराणसी। वाराणसी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। शिक्षक एमएलसी सीट पर पहले राउंड में 14 हजार मतों की गिनती हुई। इसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को 6,814 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा को 2,963 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी चेतनारायण सिंह को 1,650 वोट मिले हैं।

8:04 PM, Oct 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

वाराणसी MLC चुनाव: शिक्षक सीट पर  सपा के लाल बिहारी यादव का कब्जा, अधिकारी घोषणा बाकी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


वाराणसी। वाराणसी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। शिक्षक एमएलसी सीट पर पहले राउंड में 14 हजार मतों की गिनती हुई। इसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को 6,814 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा को 2,963 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी चेतनारायण सिंह को 1,650 वोट मिले हैं।

पहले राउंड की मतगणना के दौरान करीब 200 मतपत्र संदिग्ध पाए गए हैं। इन मतपत्रों को लेकर प्रत्याशियों की मौजूदगी में दोबारा जांच और गिनती की प्रक्रिया कराई जा रही है।200 संदिग्ध मतपत्रों की दोबारा जांचशिक्षक निर्वाचन के प्रथम चरण में गिने गए 14 हजार मतों में लगभग 200 मतपत्र संदिग्ध मिले। इनमें कई मतपत्रों पर सही का निशान, बिंदी और अन्य चिह्न बनाए गए हैं। ऐसे मतपत्रों को पहले निरस्त मतपत्रों की ट्रे में रखा गया था। बाद में इन्हें आरओ टेबल पर लाकर दोबारा जांच के लिए रखा गया।मतगणना के दौरान कई प्रत्याशियों ने मतपत्रों पर प्रथम वरीयता दिए जाने का दावा किया है।

प्रत्याशियों की मौजूदगी में इन मतपत्रों की वैधता की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार वैध मतपत्रों को स्वीकार किया जाएगा, जबकि नियमों के तहत अवैध पाए जाने वाले मतपत्रों को निरस्त किया जाएगा।10 मतों पर सपा प्रत्याशी ने जताई आपत्तिमतगणना के दौरान 10 मतों को लेकर सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने आपत्ति दर्ज कराई। इस पर कमिश्नर ने संबंधित मतपत्रों को बाहर निकलवाकर नियमानुसार निस्तारण कराने की बात कही।वहीं, शिक्षक एमएलसी चुनाव के दूसरे राउंड की मतगणना शाम पांच बजे शुरू होने की जानकारी दी गई थी। इस राउंड में 10 हजार मतों की गिनती की जानी है।स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 50 हजार वोटों की बंडलिंग पूरीस्नातक एमएलसी सीट की मतगणना की तैयारियों के तहत मतपत्रों की बंडलिंग की जा रही है।

विज्ञापन

अब तक 50 हजार मतों की बंडलिंग पूरी हो चुकी है। इस सीट पर कुल 1.28 लाख वोट पड़े हैं।मतगणना के दौरान 14 में से 13वें काउंटर पर दोबारा गिनती कराई जा रही है।

स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना रात आठ बजे से शुरू होने की जानकारी दी गई थी।आठ जिलों में हुआ था मतदानआठ जिलों में हुए इस चुनाव में शिक्षक एमएलसी सीट पर 69.87 प्रतिशत और स्नातक एमएलसी सीट पर 41.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।फिलहाल शिक्षक एमएलसी सीट पर मतगणना के साथ संदिग्ध मतपत्रों की जांच पर भी नजर बनी हुई है। इन मतपत्रों के निस्तारण और आगामी राउंड की गिनती के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions