होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रुपये लेने का वीडियो वायरल, सर्वे कानूनगो निलंबित

सोनभद्र। ओबरा तहसील के सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय में तैनात सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार सूबेदार सिंह को जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एक व्यक्ति से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की

7:41 PM, Oct 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रुपये लेने का वीडियो वायरल, सर्वे कानूनगो निलंबित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डीएम ने प्रथम दृष्टया दोषी मानकर की कार्रवाई, एडीएम न्यायिक को सौंपी जांच

सोनभद्र। ओबरा तहसील के सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय में तैनात सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार सूबेदार सिंह को जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एक व्यक्ति से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। प्रकरण की विस्तृत जांच अपर जिलाधिकारी न्यायिक को सौंपी गई है।बताया गया कि मंगलवार को सर्वे कानूनगो सूबेदार सिंह का एक व्यक्ति से रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति ने सर्वे कानूनगो पर रुपये मांगने का आरोप लगाया था। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी ने इसे शासकीय कार्यों में अनियमितता से जुड़ा गंभीर प्रकरण मानते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की।निलंबन अवधि में सूबेदार सिंह को तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है।

उन्हें संबद्ध कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अनुपस्थित न रहने को कहा गया है।मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायिक को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी नियमानुसार पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन

जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions