होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जर्जर दीवार पर पुलिया निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

राबर्ट्सगंज। नगर पालिका राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर-4 स्थित सहिजन खुर्द मोहल्ले में टूटी पुलिया के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य रोक दिया। बताया जाता है कि सोन प्रभात द्वारा पुलिया टूटे होने की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद नगर पालिका की ओर से पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था

5:11 PM, Aug 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

जर्जर दीवार पर पुलिया निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


राबर्ट्सगंज। नगर पालिका राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर-4 स्थित सहिजन खुर्द मोहल्ले में टूटी पुलिया के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य रोक दिया। बताया जाता है कि सोन प्रभात द्वारा पुलिया टूटे होने की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद नगर पालिका की ओर से पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था।सोमवार को ठेकेदार द्वारा मौके पर पहुंचकर पुलिया की पुरानी एवं जर्जर दीवारों पर ही स्लैब ढालने की तैयारी की जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर दीवारों के सहारे नई पुलिया का निर्माण करना सुरक्षित नहीं होगा और भविष्य में पुलिया दोबारा क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी।विरोध के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक पुलिया के दोनों तरफ नई और मजबूत दीवारों का निर्माण नहीं किया जाता, तब तक स्लैब ढालने का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।ग्रामीणों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि पुलिया का निर्माण मानकों के अनुरूप और मजबूत आधार तैयार कर कराया जाए, ताकि लंबे समय तक लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।‌

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions